Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा
28-Dec-2020 02:30 PM
DESK : अगर आपका भी सपना है अपना घर बनाने का और अभी तक आपके पास अपना मकान नहीं है तो आप इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपना घर बना सकते हैं.
एक सर्वे के अनुसार 25 हजार रुपये से कम कमाने वाले 56.8 फिसदी लोगों के पास अपना घर नहीं है. इसमें आप भी आते हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है. आपके लिए बैंक सस्ते होम लोन तो दे ही रहे हैं, साथ में मोदी सरकार की पीएम आवास योजना आपके सपनों को पूरा कर सकता है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं.
दरअसल सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना के तहत ग्रामीणों को आवेदन करने के लिए मोबाइल बेस्ड आवास ऐप बनाया है. इसे गूगल से डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर ले लॉगइन करना होगा. इसके बाद यह ऐप आपके नंबर पर वन टाइम पासवर्ड भेजेगा और फिस इसे ऐप में डालकर अपना डिटेल लॉगइन करना होगा.
पीएमएवाई-जी के तहत घर पाने के लिए आवेदन करने के बाद केंद्र सरकार लाभार्थियों का चुनाव करती है. यदि आपका भी नाम इस लिस्ट के लिए चुन लिया जाएगा तो इसकी जानकारी पीएमएवाई-जी की वेबसाइट पर दे दी जाएगी. इसके बाद आप इसे अपने नंबर से लॉगइन कर पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.
अपने सपनों का घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में होम लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. पीएमएवाई-जी में आप 6 लाख रुपये का लोन सालाना छह फीसदी तक की ब्याज दर पर ले सकते हैं.