मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
21-Dec-2024 07:19 AM
By First Bihar
DELHI : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज कुवैत यात्रा पर जाने वाले हैं। 43 साल बाद भारतीय PM का यह पहला दौरा होगा। इससे दोनों देशों के रिश्तों में नये युग की शुरुआत होगी। 22 दिसंबर को मोदी कुवैत के आमिर, क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से अलग-अलग बातचीत करेंगे। वह उसी दिन शाम को स्वदेश लौट आएंगे। इस बीच मोदी कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
दरअसल, कुवैत में 10 लाख भारतीय रहते हैं जिनकी संख्या वहां रहने वाले विदेशी नागरिकों में सबसे ज्यादा है। यह 43 वर्षों बाद किसी भारतीय पीएम की कुवैत यात्रा होगी और इससे दोनों देशों के बीच संबंधों में नई गर्माहट आएगी। वर्ष 1990 में जब इराक ने कुवैत पर हमला किया था तब भारत ने इसकी निंदा नहीं की थी। इससे कुवैत के साथ रिश्तों में एक तल्खी आई थी। इस वजह से दोनों देशों के बीच लंबे समय तक राजनीतिक संवादहीनता की स्थिति रही। लेकिन, अब पीएम मोदी आज कुवैत जा रहे हैं।
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन व कारोबारी रिश्तों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बात होगी। स्थानीय मुद्रा में कारोबार करना भी एक बड़ा मुद्दा रहेगा। पीएम मोदी की यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि कुवैत अब खाड़ी देशों के परिषद का अध्यक्ष बनने जा रहा है। भारत इनके साथ मुक्त व्यापार समझौता करने पर बात कर रहा है।