IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
26-Apr-2024 11:22 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की 5 लोकसभा सीटों किशनंगज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में आज दूसरे चरण में वोटिंग के लिए लोगों की लंबी लाइन लगने लगी है। सुबह 9 बजे तक कटिहार में 12.01 फीसदी मतदान हुआ है तो किशनगंज में 8.32 फीसदी वोटिंग हुई है। पूर्णिया में 9.36 फीसदी वोटिंग हुई है। बांका में 10.65 फीसदी वोटिंग हुई है। भागलपुर में 8.92 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर अब भाजपा नेता और बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है।
मंगल पांडे ने कहा कि दूसरे चरण में लोग वोट डालने घर से निकल रहे हैं। यह एनडीए के लिए अच्छी बात है। देश और राज्य की जनता विकास के लिए मतदान कर रही है। देश को आगे बढ़ाने के लिए और एक मजबूत नेतृत्व के लिए मतदान कर रही है। ऐसे में उम्मीद है कि काफी अच्छे रिजल्ट आएंगे आज जहां भी मतदान हो रहे हैं।
वहीं, तेजस्वी यादव के सवाल पर कहा कि उनको जवाब देना चाहिए कि उनके माता-पिता के राज में 15 साल तक क्या हुआ था? बिहार कहां था यह तो उनको मालूम ही नहीं है? मालूम करने की तेजस्वी यादव कोशिश भी नहीं करते हैं कि 15 सालों में बिहार में क्या था ? उनके परिवार के कारण बिहार कितना बर्बाद हुआ इसका जवाब उनका देना चाहिए, उनके परिवार के कारण बिहार में गुंडों का राज कैसे स्थापित हुआ ? उनके परिवार के कारण अपराधियों के मनोबल कैसे बढ़े इस पर जवाब देना चाहिए।
इसके अलावा राजद कैंडिडेट पर भी सवाल उठाते हुए मंगल पांडे ने कहा कि आज भी रजत ऐसे लोगों को टिकट दे रही है जिनका चरित्र अपराधिक रहा है। इसलिए पहले तेजस्वी यादव को अपने बारे में बताना चाहिए फिर सवाल करना चाहिए। तेजस्वी यादव पहले अपना घर देखें उसके बाद दूसरे से सवाल करें। इसलिए अब यदि उनको कुछ बोलना है तो हम ध्यान नहीं देते हैं।
उधर, पप्पू यादव निर्दलीय पूर्णिया से चुनाव लड़ रहे हैं इस मामले पर मंगल पांडे ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सबको होता है। लेकिन जनता मत देकर तय करती है कि उसका प्रतिनिधि कौन होगा ? इसलिए पप्पू यादव हो या कोई हो कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है इस देश में।हम इन बातों पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं।