ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

PM मोदी से तेजस्वी ने फिर पूछे तीखे सवाल : कहा- 39 MP देने वाले बिहार को फूटी कौड़ी नहीं और गुजरात को....

05-May-2024 07:36 AM

By First Bihar

PATNA : दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 35 मिनट के संबोधन में आरजेडी पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली में एक शहजादे हैं, वैसे ही एक शहजादे पटना में भी हैं। उन्होंने पूरे देश को और बिहार को अपनी जागीर समझ रखा है। दोनों के रिपोर्ट कार्ड भी एक जैसे हैं। इनके रिपोर्ट कार्ड में घोटालों और बेलगाम कानून-व्यवस्था के सिवा और कुछ नहीं है। जिस पर अब तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है और उनसे कई सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने मोदी से 10 साल के काम का हिसाब मांगा है। साथ ही बिहार के साथ भेदभाव के आरोप भी लगाए हैं। 


राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर पूछा है कि मोदी जी, आप अपने 𝟏𝟎 वर्षों का हिसाब क्यों नहीं दे रहे है? वर्ष 𝟐𝟎𝟏𝟗 में बिहार ने आपको 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद दिए लेकिन आपने बिहार को क्या दिया? 𝟐𝟔 सांसद देने वाले गुजरात को विगत 𝟓 वर्षों में मोदी जी ने देश के लाखों करोड़ रुपए दिए लेकिन बिहार को एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी। यह आरोप तो नीतीश सरकार ने निरंतर मोदी सरकार पर लगाये हैं। लोग पूछ रहे हैं कि लगातार 𝟏𝟎 वर्ष से जीत रहे 𝐍𝐃𝐀 के सांसद पूरे कार्यकाल क्षेत्र से गायब क्यों रहे। मोदी जी आप इतना झूठ क्यों बोलते है?


मालूम हो कि इससे पहले भी पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावार रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर 50 दिन के अंदर महंगाई कम नहीं होगी तो वह लोगों का हर आदेश मानने को तैयार होंगे। 10 साल बीत जाने के बाद भी आज भाजपा झूठे वादों के साथ लोगों को बरगलाने का काम कर रही है।


तेजस्वी ने लोगों को पीएम मोदी के पुराने भाषण की रिकार्डिंग सुनाते हुए कई सवाल पूछे हैं। तेजस्वी शनिवार को अररिया के नरपतगंज, सुपौल के राघोपुर और मधेपुरा के घैलाढ़ में इंडी महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। तेजस्वी के पैर में चोट के कारण उन्होंने बैठकर ही लोगों को संबोधित किया। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद गाड़ी में बैठकर सभास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मधेपुरा लालू प्रसाद की कर्मभूमि रही है। लालू ने मधेपुरा में रेल कारखाना देने का काम किया है। उसके बाद से मधेपुरा में सूई बनाने का कारखाना भी नहीं लगा।