ब्रेकिंग न्यूज़

इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?

Home / news / PM मोदी से मिलने दिल्ली रवाना हुए सीएम नीतीश, एनडीए सरकार बनने के...

PM मोदी से मिलने दिल्ली रवाना हुए सीएम नीतीश, एनडीए सरकार बनने के बाद होगी पहली मुलाकात

07-Feb-2024 10:16 AM

By First Bihar

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होनी है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश और मोदी की यह पहली मीटिंग होगी। सीएम नीतीश गुरुवार को वापस पटना लौटेंगे। पीएम मोदी के अलावा उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात होगी।


दरअसल,  नीतीश कुमार ने पिछले महीने ही महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में वापसी की और बिहार में नई सरकार का गठन किया था। नई सरकार का विधानसभा में बहुमत परीक्षण अभी बाकी है। 12 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और पहले दिन ही नीतीश की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा। वैसे तो एनडीए के पास बहुमत का आंकड़ा है फिर भी सबकी निगाहें फ्लोर टेस्ट पर टिकी हुई है। 


क्योंकि, आरजेडी के नेता खेला होगा का दावा कर रहे हैं और कांग्रेस को टूट का डर भी सता रहा है। फ्लोर टेस्ट से पहले नीतीश का दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पीएम नरेंद्र मोदी से करीब पांच महीने बाद मुलाकात होगी। इससे पहले सितंबर 2023 में जी20 सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति भवन के डिनर में उनकी मुलाकात हुई थी। उस वक्त नीतीश महागठबंधन में थे, फिर भी दोोनों नेता मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से मिले थे। उनकी फोटो भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी।


जेडीयू की ओर से नीतीश कुमार के पीएम नरेंद्र मोदी से बुधवार को होने वाली बैठक को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। मगर सियासी मायने में यह मुलाकात काफी अहम है। सीएम नीतीश अपनी पार्टी जेडीयू के अध्यक्ष भी हैं। लोकसभा चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है। बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। इस बार एनडीए में बीजेपी, जेडीयू के अलावा लोजपा के दोनों गुट, आरएलजेडी और HAM भी है। ऐसे में सीट बंटवारा बीजेपी और जेडीयू के लिए टेढ़ी खीर भी साबित हो सकता है।