राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
15-Jul-2024 02:30 PM
By First Bihar
DELHI: जेल से रिहा होकर फिर से झारखंड का सीएम बनने के बाद हेमंत सोरेन ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को पीएमओ पहुंचे और वहां प्रधानमंत्री से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है।
दरअसल, झारखंड में हुए लैंड स्कैम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। करीब पांच महीना रांची के होटवार जेल में रहने के बाद आखिरकार हाईकोर्ट ने 28 जून को हेमंत सोरेन को नियमित जमानत दे दी थी। जेल से रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन ने फिर से सत्ता की कमान अपने हाथों में ले लिया और एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए।
फिर से सत्ता की बागडोर संभालने के बाद हेमंत सोरेन सियासत में पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में 15 जुलाई को वह पीएमओ पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की है और हेमंत सोरेन की पीएम मोदी से मुलाकात का जानकारी दी है।
कहा जा रहा है कि पीएम मोदी और हेमंत सोरेन के बीच झारखंड के विकास को लेकर चर्चा हुई है। इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम हेमंत ने पीएम मोदी से झारखंड के लिए फंड या प्रोजेक्ट की मांग की होगी। आगामी बजट में झारखंड पर ध्यान देने की अपील पीएम मोदी से की होगी। बता दें कि इसी साल के अंत में झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव से पहले पीएम मोदी से हेमंत सोरेन की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
