ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) और BJP के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम

पीएम मोदी पर जया बच्चन ने कसा तंज, कहा-'जैसे-जैसे यूपी का चुनाव आ रहा है, वो लाल टोपी से घबराकर फीते पर फीते काट रहे हैं'

पीएम मोदी पर जया बच्चन ने कसा तंज, कहा-'जैसे-जैसे यूपी का चुनाव आ रहा है, वो लाल टोपी से घबराकर फीते पर फीते काट रहे हैं'

13-Dec-2021 03:18 PM

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी के भव्य स्वरूप 'काशी विश्वनाथ धाम' का लोकार्पण किया। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर को पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया। इसे लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर तंज कसा है। जया बच्चन ने कहा कि जैसे-जैसे यूपी में चुनाव नजदीक आ रहे हैं वो लाल टोपी से घबराकर फीते पर फीते काट रहे हैं और शिलान्यास कर रहे हैं।


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं। चुनाव से पहले पीएम के इस कार्यक्रम को लेकर विपक्ष हमलावार है। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। जया बच्चन ने कहा कि वो लाल टोपी से घबराकर, फीता काट रहे हैं। 'जैसे-जैसे यूपी का चुनाव निकट आ रहा है वो लाल टोपी से इतने खबरा गये हैं कि फीते पर फीते काट रहें है और शिलान्यास भी कर रहे हैं। 


जया बच्चन ने यह सवाल किया कि काशी विश्वनाथ मंदिर को अच्छी तरह बनाने के लिए वहां पर जिनकी भी छोटी-छोटी दुकानें थी उनको आपने तो वहां से हटा दिया। उनका रोजगार चला गया। उनके लिए आपने क्या किया। क्या आपने उन्हें मुआवज़ा दिया?'' जया बच्चन ने यह भी पूछा कि यह कार्यक्रम पीएमओ का है या बीजेपी का? 


'काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण पर सपा सांसद जया बच्चन ने यह भी कहा कि आज हम 2001 के संसद हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जिन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान दे दी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होते तो बहुत अच्छा होता। 


काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर अखिलेश यादव के ट्वीट पर जया बच्चन ने कहा कि देखिए ये राजनीति की बात नहीं है बल्कि यह सच्चाई है। अखिलेश जी, जो कह रहे हैं, वो सच कह रहे हैं। बता दें कि अखिलेश यादव ने यह दावा किया था कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के परियोजना की शुरुआत सपा के कार्यकाल में हुआ था।