IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
23-Dec-2019 06:51 PM
DELHI : पीएम नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में महागठबंधन की शानदार जीत पर हेमंत सोरेन को बधाई दी है। पीएम ने हेमंत सोरेन को ट्वीट करते हुए लिखा है कि हेमंत सोरेन और जेएमएम के नेतृत्व में बने गठबंधन को झारखंड की जीत पर बधाई है। उन्होनें लिखा कि आप प्रदेश की जनता की बेहतर ढ़ंग से सेवा करें इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।
इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।वहीं झारखंड के सीएम ऱघुवर दास ने भी रुझानों के बीच ही हार को स्वीकार करते हुए कहा कि ये पीएम मोदी या बीजेपी की हार नहीं बल्कि पूरी तरह मेरी हार है।
बता दें कि पीएम मोदी और अमित शाह ने झारखंड मे बीजेपी की वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।झारखंड चुनाव में बीजेपी ने वोटों के परसेंटेंज के मामले में सभी पार्टियों को बहुत पीछे छोड़ दिया लेकिन वे उन्हें वोटों में तब्दील नहीं कर सकी। बीजेपी जहां रुझानों और परिणामों के बीच 25 सीटों पर सिमटती दिख रही है वहीं महागठबंधन को 46 सीटें मिलती दिख रही हैं।