ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

PM मोदी ने चेताया : अभी सेलिब्रेशन का वक्त नहीं है, सरकार के फैसलों का पालन करें

PM मोदी ने चेताया : अभी सेलिब्रेशन का वक्त नहीं है, सरकार के फैसलों का पालन करें

22-Mar-2020 06:42 PM

 DELHI : जनता कर्फ्यू खत्म होने के ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को चेतावनी दे दी है. पीएम मोदी ने साफ तौर पर कह दिया है कि अभी कोरोना से मुकाबला खत्म नहीं हुआ है हमें सेलिब्रेशन नहीं शुरू करना चाहिए और ना ही इसे सफलता मानना चाहिए. फिर मोदी ने कहा है कि 1 लंबी लड़ाई की शुरुआत है और आज देश वासियों ने बता दिया है कि हम सक्षम हैं निर्णय अगर कर लिया जाए तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हराया जा सकता है.


प्रधानमंत्री मोदी ने साफ तौर पर कहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे हैं निर्देशों का आज जरूर पालन करें जिन जिलों और राज्यों को लॉक डाउन की घोषणा हुई है वहां घरों से बिल्कुल बाहर ना निकले. इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक घरों से बाहर निकलना ठीक नहीं है. 

पीएम मोदी के अपील पर आज देशवासियों ने जनता कर्फ्यू में शामिल हुई. इस दौरान सड़कों पर नहीं निकले. लोग घरों में रहे. इस दौरान सभी दुकाने बंद रही है. ट्रेनें बंद और सभी राज्यों में बस बंद रही है. शाम पांच बजते ही घर से बाहर निकले और अपने छत, बालकोनी और सड़कों पर आकर कोरोना से लड़ रहे नर्स, डॉक्टर के हौसला बढ़ाने के लिए ताली बजाई.