ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / PM मोदी ने BJP नेताओं को दी बड़ी सलाह, बोले ... फिल्मों पर...

PM मोदी ने BJP नेताओं को दी बड़ी सलाह, बोले ... फिल्मों पर न करें टीका- टिप्पणी

18-Jan-2023 03:44 PM

By First Bihar

DESK : बीते कई सालों से बॉलीवुड के हर फिल्मों को ऑडिएंस के द्वारा बायकॉट किया जा रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन हो या फिर आमिर खान की लाल सिंह चड्डा सभी बॉक्स ऑफिस पर धराम से गिर गई है। इसके बाद अब शारूख खान की अपकमिंग मूवी पठान काफी कॉन्ट्रोवर्सी में है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर आम जनता से लेकर राजनीतिक दल के नेता जमकर विरोध कर रहे हैं। इसी दौरान अब  पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं को फिल्मों पर टिका- टिपण्णी करने को लेकर सलाह दिया है।



दरअसल, इन दिनों बॉलीवुड की हर मूवी को बायकॉट कर उसे फ्लॉप कराना ट्रेंड बन चुका है। अब तक अनेकों फिल्म इस बायकॉट के हत्थे चढ़ चके हैं। इसके बाद अब बॉलवुड के किंग खान की आने वाली मूवी पठान बहुत विवादों में घिरती ही जा रही है। भाजपा के नेता नरोत्तम मिश्रा इस फिल्म के गाने और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की भगवा कलर की बिकनी पहने पर आपति जाता चुकेहैं। इसी दौरान अब  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने सभी नेता को फिल्मों पर टिप्पणी न करने के लिए सलाह दी है। 



दरअसल, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अनुसार पीएम नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकारणी की बैठक में अपने नेता और को बहुत बड़ा उपदेश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक के दौरान कहा कि किसी को भी फिल्मों जैसे अर्थहीन मसले पर गैर जरूरी कमेंट करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होने साथ में यह भी कहा कि मामल से जितना बचा जाए उतना ठीक है। इन टिप्पणियों ने पार्टी के विकास एजेंडे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है