ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / PM मोदी ने कई योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा.. हर सेक्टर का होगा...

PM मोदी ने कई योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा.. हर सेक्टर का होगा विकास

13-Sep-2020 01:19 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया. पीएम ने कहा कि इतनी बड़ी वैश्विक महामारी देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनेकों परेशानियां लेकर आई है. लेकिन इन परेशानियों के बाद भी देश रुका नहीं है, बिहार रुका नहीं है, बिहार थमा नहीं है. स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना आदि योजनाओं ने बिहार के नौजवानों को स्वरोजगार के लिए जरूरी राशि मुहैया कराई है. सरकार का प्रयास ये भी है कि जिला स्तर पर बिहार के नौजवानों को स्कील बढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाए. हम बिहार के हर एक सेक्टर के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं, हर एक सेक्टर की समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं, ताकि बिहार विकास की नई उड़ान भरे. उतनी ऊंची उड़ान भरे जितना ऊंचा बिहार का सामर्थ्य है. 

बदल रहा बिहार

पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार में शिक्षा के बड़े-बड़े केंद्र खुल रहे हैं. अब एग्रीकल्चर कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है। अब राज्य में IIT, IIM, ट्रिपल IT, बिहार के नौजवानों के सपनों को ऊंची उड़ान देने में मदद कर रहे हैं. बिहार की कला, यहां का संगीत, यहां का स्वादिष्ट खाना, इसकी तारीफ तो पूरे देश में होती ही है. आप किसी दूसरे राज्य में भी चले जाइए, बिहार की ताकत, बिहार के श्रम की छाप आपको हर राज्य के विकास में दिखेगी. जब मैं कहता हूं कि बिहार देश की प्रतिभा का पावरहाउस है, ऊर्जा केंद्र है तो ये कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. बिहार के युवाओं की यहां की प्रतिभा का प्रभाव चारों तरफ है. भारत सरकार में भी बिहार के कितने बेटे-बेटियां हैं जो देश की सेवा कर रहे है. 

बांका और हरसिद्धि में बांटलिंग प्लांट का उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी बांका में इंडियन ऑयल का एलपीजी बॉटलिंग प्लांट उद्घाटन किया. यह प्लांट करीब 131.75 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है. 1800 एमटी की एलपीजी भंडारण क्षमता और प्रति दिन 40,000 सिलेंडर की बॉटलिंग क्षमता का है. इससे बिहार के साथ-साथ झारखंड के कई जिलों को लाभ मिलेगा. पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में भी एचपीसीएल के 120 टीएमटीपीए एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का निर्माण का भी उद्घाटन किया. इसका निर्माण 136.4 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है. इन बड़े परियोजनाओं के अलावे कई और योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि तीन दिन पहले भी पीएम ने कई योजनाओं की सौगात बिहार को दी थी.