ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

पानी उतर गया तो PM मोदी को आयी बिहार के बाढ़ की याद, सोमवार की शाम की नीतीश और सुशील मोदी से बात, मदद का दिलाया भरोसा

30-Jul-2019 12:23 PM

By 2

PATNA: बिहार में बाढ़ से तबाही के 20 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी फिक्र हुई. सोमवार की देर शाम प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को फोन किया. प्रधानमंत्री ने बाढ़ का हाल जाना और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया. बड़ी बात ये है कि प्रधानमंत्री को बिहार के बाढ़ की फिक्र तब हुई जब ज्यादातर हिस्सों से पानी उतर गया है. बड़ी देर कर दी PM साहब जुलाई की शुरूआत में ही बिहार में बाढ़ ने कहर बरपाया था. सूबे के 13 जिले बाढ़ की पानी से तबाह हो गये. इस बीच राज्य सरकार ने अपने संसाधनों के बूते बाढ़ राहत और बचाव का काम चलाया. नीतीश सरकार ने बाढ़ पीडितों के खाते में 6-6 हजार रूपये की मदद भी पहुंचा दी. प्रधानमंत्री को सोमवार की रात बिहार के बाढ पीड़ितों की याद आयी. सोमवार की देर शाम प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर कहा “ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी से बात कर विभिन्न हिस्सों में बाढ के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की. केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सरकार के साथ काम कर रही है और हम सभी जरूरी सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे. “ https://twitter.com/narendramodi/status/1155864320812580864 बिहार में बाढ़ से भारी तबाही बिहार में बाढ से इस बार भारी तबाही हुई है. सूबे के 13 जिले कटिहार, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जैसे जिले बाढ से तबाह हो चुके हैं. बाढ़ से अब तक 85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. 127 लोगों की मौत हो चुकी है. बाढ पीड़ितों की मदद के लिए नीतीश कुमार केंद्र से मदद की गुहार लगा चुके हैं. प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद उम्मीद जतायी जा रही है कि राज्य सरकार को केंद्र से ज्यादा मदद मिलेगी.