Bihar Government : अब बिहार के सभी सरकारी अस्पताल होंगे डिजिटल, पंजीकरण से दवा तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन; लंबी कतारों से मिलेगी राहत दारू पर दंगल: दूध की रखवाली बिल्ली को..! इसी तरह से शराबबंदी सफल बनाने में जुटी है नीतीश सरकार, UP से बिहार में शराब सप्लाई कराने के आरोपी 'उत्पाद अधीक्षक' पर गजब मेहरबान है एक्साइज डिपार्टमेंट, जानें.... Bihar Education News: बिहार में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, समय पर आएंगे रिजल्ट, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा एलान Bihar Education News: बिहार में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, समय पर आएंगे रिजल्ट, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा एलान Bihar Railway : बिहार के इस रेलखंड पर सफर के दौरान फ्री इंटरनेट, जानिए कैसे काम करता है सिस्टम और क्या है ख़ास ? Bihar News: बिहार में अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार, इस शहर में फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त Bihar Government order : अवैध डीजे गाड़ियों पर परिवहन विभाग का एक्शन शुरू, कई जिलों से बिना रजिस्ट्रेशन वाहन जब्त; 15 दिन में पूरी तरह लगेगी रोक... Bihar Crime News: LJP(R) नेता पर फायरिंग मामले में एक दर्जन लोगों पर केस, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने; गोलियां बरसाते दिखे बदमाश Patna News: पटना में वाहन जांच के दौरान 18 लाख से अधिक कैश बरामद, जांच में जुटा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट Patna News: पटना में वाहन जांच के दौरान 18 लाख से अधिक कैश बरामद, जांच में जुटा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट
23-Oct-2022 07:07 PM
PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार अगले साल तक 10 लाख रोजगार देगी। जिसको लेकर देशभर के युवाओं में भारी उत्साह है। 75 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र देकर इसकी शुरूआत भी हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबित कर दिया है कि उन्हें युवाओं की कितनी फिक्र है।
श्रवण कुमार अग्रवाल बताया कि पिछले कुछ वर्षों में दर्जनों सेक्टर में रोजगार के लाखों अवसर सृजित हुए हैं। कभी देश में मोबाइल की 4 मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट थी, आज इसकी संख्या 120 से अधिक हो चुकी है। इसमें बड़ी संख्या में रोजगार मिले हैं। निर्माण क्षेत्र में भारी भरकम काम हो रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में बीते पांच-छह सालों में अभूतपूर्व काम हुए हैं। इसी तरह हर सेक्टर में रोजगार बढ़ ही रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को तो सिर्फ बेवजह की बयानबाजी करनी है। उन्हें रोजगार से क्या मतलब? लेकिन देश की युवा शक्ति सबकुछ देख रही है। आने वाले समय में हर सेक्टर में लाखों रोजगार के अवसर और सृजित होंगे, यह तय है। इसी से विपक्ष परेशान है। बिहार में भी महागठबंधन सरकार जो रोजगार देने की बात कर रही है, उसकी पृष्ठभूमि एनडीए सरकार ही है। स्वास्थ्य विभाग हो या राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हजारों नौकरी का सवाल है, सबकुछ एनडीए सरकार में ही तय हो चुका था। इनके पास अपना कुछ नहीं है।