पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
22-Apr-2024 03:28 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 18 साल पुराने भाषण का जिक्र कर पीएम मोदी ने देश में सियासी भूचाल ला दिया। राजस्थान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर सवाल उठाया और कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने कभी हिंदुओं की संपत्ति छीनकर मुसलमानों को बांटने की वकालत की थी। पीएम मोदी के इस बयान पर बोलते हुए लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने विवादित बयान दे दिया है।
लालू प्रसाद की बेटी और सारण ससदीय सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार रोहिणी आचार्या ने कहा कि दिन पर दिन राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है। इन लोगों को मुंह खुल गया है। ये लोग महिला विरोधी हैं, इनको तो जनता जवाब देगी। शुरू से ही ये लोग मुसलमानों को टारगेट करते आ रहे हैं। हमारे लिए तो सभी एक समान हैं। मुसलमानों ने आजादी की लड़ाई साथ मिलकर लड़ी है, ये लोग क्या बात करेंगे। ये लोग क्या बोलेंगे, जो खुद अंग्रेजों का तलवा चाटते थे आज वे बहुत बड़े देशभक्त हो गए हैं। अब ये लोग सर्टिफिकेट देंगे कि कौन देशभक्त है।
वहीं बीजेपी द्वारा आरजेडी के घोषणा पत्र पर सवाल उठाने और यह कहने पर कि तेजस्वी यादव क्षेत्रीय पार्टी नेता हैं और लोकसभा में जिसका एक भी सांसद नहीं है वह नौकरी देने की बात कर रहा है, इसपर रोहिणी ने कहा कि इन लोगों को तो शर्म आनी चाहिए कि क्षेत्रीय पार्टी के नेता ने 17 महीने में पांच लाख रोजगार बांट दिया। पिछले चुनाव में जो घोषणा किया उसे सरकार में आने के बाद पूरा करने का काम किया, तो ऐसे में इन लोगों को तो शर्म आना चाहिए। इन लोगों ने तो जो वादा किया उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया।
बता दें कि रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के 2006 के भाषण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसी ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब यह है कि ये संपत्ति जमा कर के उन लोगों को बांटेंगे जिनके ज्यादा बच्चे हैं। ये आपकी संपत्ति को घुसपैठियों को बांटेंगे। क्या आपके मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा। क्या आपको ऐसा मंजूर है ?
पीएम मोदी ने कहा था कि यह कांग्रेस का घोषणा-पत्र कह रहा है कि वे माताओं और बहनों के गोल्ड का हिसाब करेंगे। उसकी जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति को बांट देंगे। यह संपत्ति उनको बांटेंगे जिनको मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकारी मुसलमानों का है। माताओं और बहनों यह अर्बन नक्सल की सोच आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देगी। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब वामपंथियों के चंगुल में फंस गई है। कांग्रेस का घोषणा-पत्र चिंताजनक और गंभीर है।