ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / ‘PM मोदी नामर्द क्यों बने हुए हैं? चूल्लू भर पानी में डूब मरें’...

‘PM मोदी नामर्द क्यों बने हुए हैं? चूल्लू भर पानी में डूब मरें’ नीतीश के मंत्री के बेलगाम बोल

14-Nov-2023 05:23 PM

By FIRST BIHAR

KHAGARIA: बिहार विधानसभा में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जलील किए जाने के बाद उसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने में लगा है तो वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल सरकार का बचाव करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मांझी का समर्थन करने पर नीतीश के मंत्री ने विवादित बयान दे दिया है।


नीतीश के मंत्री रत्नेश सदा ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के मौन प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया। खगड़िया में रत्नेश ने कहा कि जीतन राम मांझी जब मुख्यमंत्री थे तब वे कहते थे कि अफसरों के परिवार गड़बड़ है और डॉक्टर का हाथ काट लेने की भाषा बोलते थे। इसको अपना दिमाग नहीं है। उसको तो हमलोग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर सीएम बना दिए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास कर मांझी को सीएम बनाया था। इसको माइंड रहता तो अपने दिमाग से चलता, पक्का नौटंकी है।


उन्होंने कहा कि बिहार के मुसहर समाज के लिए मांझी कलंक है। मुसहर समाज के साछ छल किया और उसकी भलाई की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि मांझी सही में मुसहर है ही नहीं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए रत्नेश सदा ने कहा कि तेलंगाना और अन्य जगहों पर प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने देश को शर्मसार कर दिया लेकिन प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि मणिपुर में जिस तरह से दलित महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप किया गया और उनका गंदा वीडियो वायरल किया उसपर आजतक वे नामर्द क्यों बने हुए हैं। नरेंद्र मोदी के ऊपर जिस तरह से आरोप लगे हैं उन्हें चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए।