Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
13-Nov-2023 01:06 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरे सदन में पहले महिलाओं को शर्मसार करने वाला बयान दिया और उसके बाद पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को प्रताड़ित किया उसको लेकर मुख्यमंत्री की लगातार निंदा हो रही है। तेलंगाना की रैली में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर आपत्ति जताई। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार को अब आराम की सख्त जरुरत है।
सम्राट चौधरी ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दलितों के साथ साथ सभी समुदाय के लोगों की चिंता करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने जिस तरह से एक दलित समाज के नेता को पीड़ा देने का काम किया, वह घोर निंदनीय है। जिस तरह से नीतीश कुमार ने महिलाओं को अपमानित करने का काम किया, वही अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बुजुर्ग हो चुके हैं और उन्हें अब आराम करना चाहिए।
उधर, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने इसको लेकर मोर्चा खोल दिया है। मांझी ने कहा है कि दलित समाज को अपमानित करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मंगलवार को पटना हाई कोर्ट के पास अंबेडकर स्मारक पर मौन धरना पर बैठने का ऐलान कर दिया है। मांझी के इस एलान के बाद एक बार फिर बिहार की सियासत गर्म होने की संभावना जताई जा रही है।