Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
28-Dec-2021 09:20 PM
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए उनके काफिले में नयी कार को शामिल किया गया है. बेहद आधुनिक तकनीक से लैस ये कार मर्सिडीज-मेबैक S650 गाड़ी है. प्रधानमंत्री के लिए मंगवायी गयी इस नयी कार में शानदार औऱ हाईटेक फीचर हैं. खास बात ये कि इस कार पर एके-47 रायफल की गोलियों और बम के धमाकों का असर नहीं होगा. गैस अटैक भी नाकाम रहेगा. मोदी के काफिले में ये गाड़ी इसी महीने की शुरूआत में शामिल की गयी है. हाल ही में मोदी इस नयी गाड़ी में नजर आये थे. चलिये हम आपको बताते हैं इस नयी कार की खासियत...
मोदी की नई मर्सिडीज-मेबैक S650 गार्ड कार की खासियत
प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानि SPG के जिम्मे होता है. SPG ही ये तय करती है कि प्रधानमंत्री के लिए किस गाड़ी का इस्तेमाल किया जाये. उसकी अनुशंसा पर ही प्रधानमंत्री के काफिले में मर्सिडीज-मेबैक S650 गाड़ी शामिल की गयी है. इससे पहले पीएम मोदी रेंज रोवर वोग और टोयटा की लैंड क्रूजर गाड़ी से चल रहे थे. हालांकि प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद 2014 में उनके लिए BMW 7 सीरिज की हाई सेक्योरिटी कार मंगवायी गयी थी. नरेंद्र मोदी शुरू से ही आतंकियों के टारगेट पर रहे हैं. वैसे गुजरात के मुख्यमंत्री रहते वे महेंद्रा की बुलेटप्रूफ स्कोर्पियो से चलते थे.