Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा
02-Aug-2022 05:20 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के द्वारा वजन कम करने को लेकर दी गई सलाह को दिल पर ले लिया है. पीएम मोदी के बातों का असर भी होता अब नजर आ रहा है. यही वजह है कि पिछले दिनों तेजस्वी क्रिकेट खेलते नजर आये थे और अब वो टेबल टेनिस खेलते दिखे हैं. तेजस्वी यादव ने टेबल लेनिस खेलने का वीडियों भी शेयर किया है.
आरजेडी नेता शरीर से पसीना बहाते दिखाई दिए. हाथ में टेनिस लिए तेजस्वी यादव टेबल टेनिस खेलते दिखे. उन्होंने इसका वीडियो सोशल मिडिया पर शेयर किया है. साथ ही उन्होंने लिखा कि “हार या जीत से डरो मत, बस खेल खेलो और अपना सर्वश्रेष्ठ दो. जब आपके प्रदर्शन की गिनती करने की बात आती है तो बदलाव, आत्मविश्वास, निरंतरता और एकाग्रता से ज्यादा प्रभावी कुछ नहीं होता है.
इससे पहले भी तेजस्वी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो जीप खींचते हुए नजर आ रहे थे. वह लालू यादव की पुरानी जीप थी. बता दें कि बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह के समापन के मौके पर 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना आए हुए थे. पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को फिट रहने का गुरु मंत्र दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेजस्वी को थोड़ा वजन कम करने की सलाह दी थी.