खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-Dec-2022 06:38 AM
DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली। हीरा बा को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी।
अपनी मां के निधन पर पीएम मोदी ने ट्विट कर लिखा कि,'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है'।
बता दें कि, पीएम मोदी की मां हीराबेन को बुधवार के दिन अचानक से तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनको अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से इनका इलाज चल रहा था। अब आज सुबह हीराबेन का निधन हो गया।
गौरतलब हो कि, हीराबेन ने इसी साल जून के महीने में अपना 100 वां जन्मदिन मनाया है। इसके साथ पीएम मोदी अस्पताल में मिलने से पहले इसी महीने गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान अपनी मां से गांधीनगर में मिले थे। मोदी अपनी मां से 18 जून को उनके 100वें जन्मदिन पर मिले थे। हीराबा ने बीते 18 जून को 100 साल पूरे किए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 11 और 12 मार्च को दो दिनों के गुजरात दौरे पर थे तो 11 मार्च को रात नौ बजे मां हीराबा से मिलने गांधीनगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया था। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके साथ खिचड़ी खाई थी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...