ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

PM मोदी के शपथ ग्रहण के बाद पटना पहुंचे CM नीतीश : नई सरकार में JDU के दो सांसदों को मिली जगह

PM मोदी के शपथ ग्रहण के बाद पटना पहुंचे CM नीतीश : नई सरकार में JDU के दो सांसदों को मिली जगह

10-Jun-2024 10:23 AM

By First Bihar

PATNA : सीएम नीतीश कुमार पांच दिन बाद दिल्ली से आज पटना लौट आए हैं। नीतीश कुमार एयरपोर्ट से सीधा 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास के निकल गए हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उनके समर्थक एयरपोर्ट पर मौजूद थे और नीतीश कुमार के पटना आते ही उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम नीतीश कुमार दिल्ली यात्रा पर थे। वे एनडीए की बैठक से लेकर पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह तक रुके हुए थे। बिहार से 8 सांसदों को पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जिसमें जदयू के दो सांसद एक राज्यसभा और एक लोकसभा सांसद के नाम शामिल हैं। 


दरअसल, मोदी सरकार पहली बार गठबंधन के सहारे सरकार बनाई है। इससे पहले दो बार बीजेपी अकेले पूर्ण बहुमत में आई थी। ऐसे में इस बार इसे लेकर घटक दलों का महत्व बढ़ गया है और इस बात का मोदी ने भी ख्याल रखा है। मोदी सरकार में सबसे बड़े घटक दल में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और टीडीपी को कैबिनेट में जगह दी गई है। जदयू की तरफ से दो नेताओं को कैबिनेट में रखा गया है। हालांकि एक राज्यमंत्री के रूप में काम करेंगे। 


जानकारी हो कि, नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ कई सांसदों ने भी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री व स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। ऐसे में बिहार की बात करें तो भाजपा सांसद नित्यानंद राय (BJP), रामनाथ ठाकुर (JDU), राजभूषण चौधरी निषाद (BJP), सतीश चंद्र दुबे (BJP) ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। इसके अलावा गिरिराज सिंह (BJP), राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह (JDU), चिराग पासवान (LJPR), जीतनराम मांझी (HAM)  ने कैबिनट के रूप में शपथ ली है।


उधर, नीतीश कुमार के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे समर्थकों ने कहा कि अब नीतीश कुमार किंगमेगर के रूप में उभरे हैं। जो लोग कहते थे कि वह सत्ता से बाहर हो जाएंगे, उनके मुंह पर यह करारा तमाचा है। महिला नेताओं ने गीत गाकर नीतीश कुमार की उपब्ल्धियां गिनाईं।