ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / PM मोदी के साथ रैली करना चाहते हैं नीतीश कुमार, JDU तैयारी में...

PM मोदी के साथ रैली करना चाहते हैं नीतीश कुमार, JDU तैयारी में जुटी

11-Oct-2020 02:35 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार बिहार में रैली करना चाहते हैं. इसको लेकर जेडीयू तैयारी में जुट रही है. दोनों का समय निर्धारित होने के बाद दोनों एक साथ बिहार की जनता को संबोधित करेंगे. दोनों एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनाने की अपील करेंगे. 

जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रैली कराने को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है. जिसके बाद अंतिम रूप दिया जाएगा. पीएम मोदी और नीतीश कुमार की रैली को लेकर कई तरह का भ्रम फैलाया गया है. लेकिन यह रैली के बाद सारा भ्रम दूर हो जाएगा.

नीतीश कुमार करेंगे वर्चुअल सभा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार 12-13 अक्टूबर को वर्चुअल सभाओं को संबोधित करेंगे. यह  इन इलाकों में किया जाएगा जिसमें पहले चरण में मतदान होना है. अक्टूबर से नीतीश कुमार विधानसभा क्षेत्रों में निकले और चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. जेडीयू कोरोना संकट के बीच सीएम की चुनावी सभा कराने की तैयारी में है. बता दें कि बिहार में आज से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी है. गया के बोधगया में आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. चुनावी सभा की शुरूआत से पहले जेपी नड्डा ने पटना के हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया.