ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Home / news / PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में दिखा जानवर तेंदुआ नहीं था, दिल्ली...

PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में दिखा जानवर तेंदुआ नहीं था, दिल्ली पुलिस ने बतायी वायरल वीडियो की सच्चाई

10-Jun-2024 10:14 PM

By First Bihar

DELHI: रविवार की शाम राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। साथ में केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथग्रहण के दौरान मीडिया के कैमरे में एक जानवर की तस्वीर कैद हो गयी थी। जिसके बारे में सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा थी की जो जानवर दिख रहा है वो तेंदुआ है। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद इसकी सच्चाई का पता लगाने में दिल्ली पुलिस जुट गयी। 


12 सेकेंड के वीडियो फुटेज में यह दिख रहा है कि मंत्री दुर्गादास उइके शपथग्रहण के बाद हस्ताक्षर कर रहे थे तभी उनके पीछे सीढ़ियों पर एक जंगली जानवर वहां से गुजरता है। जिसे लोग तेंदुआ होने का अनुमान लगा रहे थे और इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बता रहे थे लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने इस जानवर की पहचान कर ली है। 


दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जिसे लोग तेंदुआ बता रहे थे वो कोई जंगली जानवर नहीं था बल्कि एक घरेलू बिल्ली थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि शपथग्रहण के दौरान कही कोई सुरक्षा में चूक नहीं हुई थी इसे बेवजह तूल दिया जा रहा था। हमने जब इसकी जांच की तब पता चला कि वो तेंदुआ नहीं बल्कि घरेलू बिल्ली थी। दिल्ली पुलिस ने लोगों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। शपथग्रहण के बाद से लगातार तेंदुआ होने की बात कही जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद अब सब कुछ क्लियर कर दिया है।