ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / PM मोदी के सातवें बिहार दौरे को लेकर फाइनल हुआ डेट, इन शहरों...

PM मोदी के सातवें बिहार दौरे को लेकर फाइनल हुआ डेट, इन शहरों में होगी चुनावी जनसभा

16-May-2024 08:42 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई को एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सातवें बिहार दौरे में वे दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली सभा पूर्वी चंपारण तो दूसरी सीवान जिले में होगी। बिहार भाजपा की ओर से दोनों रैलियों को लेकर प्रस्ताव भेज दिया है। एक-दो दिनों में इसकी विधिवत मंजूरी मिलने की संभावना है। पीएम मोदी की रैलियों को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 


दरअसल, बिहार में लोकसभा चुनाव के सातों चरणों में चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में सूबे के अंदर लगभग सभी सीटों पर बड़े नेताओं की रैलियां की जा रही हैं। इतना ही नहीं खुद पीएम मोदी भी 6 बार बिहार आ चुके हैं। बीते डेढ़ महीने में वे राज्य में 10 रैलियां और एक रोड शो कर चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने 4 अप्रैल को जमुई से बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 7 अप्रैल को नवादा और 16 अप्रैल को गया एवं पूर्णिया में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। फिर उनकी 26 अप्रैल को अररिया के फारबिसगंज और मुंगेर में रैली हुई। 


उसके बाद पीएम ने 4 मई को दरभंगा में रैली की। फिर उनका 12 मई को पटना में रोड शो हुआ और 13 मई को उन्होंने तीन जगहों हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और छपरा में रैली की। अब वे पूर्वी चंपारण और सीवान में 21 मई को चुनावी सभाएं कर सकते हैं। पीएम मोदी पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राधा मोहन सिंह और सीवान से जेडीयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। 


उधर, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान अमित शाह बीजेपी प्रत्याशी अशोक यादव के लिए वोट मांगेंगे। जनसभा को लेकर पार्टी और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमित शाह गुरुवार 16 मई को  राज्य में दो जगहों पर सभाएं करेंगे।