ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / PM मोदी के नामांकन में उमड़ी भारी भीड़ के सवाल पर मीडिया पर...

PM मोदी के नामांकन में उमड़ी भारी भीड़ के सवाल पर मीडिया पर भड़के तेजस्वी : पूछा- हमलोगों की रैली से ज्यादा भीड़ थी क्या?

14-May-2024 07:22 PM

By First Bihar

PATNA : उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। गंगा पूजन और काल भैरव के दर्शन के बाद वाराणसी के डीएम ऑफिस पहुंचकर पीएम मोदी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। पटना में मीडिया ने जब राजद नेता तेजस्वी यादव से सवाल किया कि प्रधानमंत्री के नामांकन में भीड़ ज्यादा उमड़ी थी तो मीडिया के इस सवाल पर तेजस्वी यादव भड़क गये। कहने लगे कि आप भीड़ देखकर आ रहे हैं क्या? हमलोगों की रैली से ज्यादा भीड़ थी क्या? 


तेजस्वी यादव ने मीडिया कर्मियों से कहा कि आपलोगों को जो कहा जाता है वही बोलते हैं। आपलोगों पर तो किसी का कब्जा हो चुका है। आपलोग अपने मन की बात कह नहीं सकते। तेजस्वी ने कहा कि सबका नामांकन होता है, इसमें खास बात क्या है? जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां लोग अपना नामांकन कर रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी ने कहा कि उनका तो पूरा मन है कि 14 वाले 24 में जाएंगे। हमसे अच्छी तरह चाचा को कौन जानता और पहचानता है? हम उन्हीं के सिखाये गुर के साथ काम कर रहे हैं। 


दरअसल, चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे। व्हील चेयर पर जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकले, मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया और उनसे सवाल पूछने लगे। तभी एक पत्रकार ने पूछा कि मोदी जी ने नामांकन कर लिया है। उनके नामांकन में भारी भीड़ उमड़ी थी। मीडिया के इस सवाल पर तेजस्वी भड़क गये और कहने लगे कि आप उस भीड़ को देखकर आ रहे हैं क्या? फिर तेजस्वी ने उल्टे उस पत्रकार से ही सवाल दाग कर दिया और पूछा कि हमलोगों की रैली से वहां ज्यादा भीड़ था क्या?