ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / पीएम मोदी के ‘मन की बात’ पर ललन सिंह का तंज, मणिपुर का...

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ पर ललन सिंह का तंज, मणिपुर का वीडियो शेयर कर कहा.. समय निकट है

19-Jun-2023 11:53 AM

By First Bihar

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में आपातकाल से लेकर विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे थे। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर तंज किया है और कई सवाल पूछ दिए हैं। ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि देश के जो ज्वलंत मुद्दे हैं उसपर पीएम क्यों नहीं बोलते हैं। ललन सिंह ने कहा है कि समय नजदीक आ रहा है और देश की जनता सबी चीजों का हिसाब लेगी।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आल इंडिया रेडियो के जरिये 'मन की बात' की थी। पीएम के मन की बात कार्यक्रम का यह 102वां एपिसोड था। इस मौके पर उन्होंने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से लेकर आपातकाल तक की चर्चा की थी। मन की बात कार्यक्रम में मणिपुर हिंसा की चर्चा नहीं करने पर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने सवाल उठाया है और सोशल मीडिया पर एक टीवी चैनल का वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी को आगाह किया है।


ललन सिंह लिखते हैं, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आखिर आपके मन की बात में मणिपुर के हित की बात, मणिपुर और देशभर में सामाजिक सौहार्द एवं शांति की बात, युवाओं के हित की बात, महंगाई की बात, बेरोजगारों के हित की बात क्यों नहीं आती है? मणिपुर भारत में ही है, वहां भी डबल इंजन वाली भाजपा सरकार है। महीनों से जो मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है... देश के प्रधानमंत्री के मन की बात में यह क्यों नहीं आती... समय निकट है, देश की जनता सब का हिसाब लेगी”।