इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?
08-Feb-2024 09:17 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश और मोदी की यह पहली मीटिंग हुई। इस बीच अब एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहां आज सुबह नीतीश कुमार जब पीएम मोदी से मिलने निकले तो वो पीएम के ही रूट में फंस गए। उसके बाद अब सीएम नीतीश कुमार की कारकेड को रोक दिया गया।
दरअसल, दिल्ली में अपने आवास से पीएम आवास के लिए निकले नीतीश कुमार अचानक पीएम मोदी के रूट में फंस गए। दिल्ली में पीएम मोदी से मिलने उनके आवास जाने के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काफिले को पीएम मोदी के रूट का सामना करना पड़ा। इस दौरान काफी देर तक सीएम नीतीश का काफिला रुका रहा।
मालूम हो कि, देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान विशेष सुरक्षा दल (SPG) के पास होती है। अब एसपीजी की कमान भारतीय पुलिस सेवा के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) स्तर के अधिकारी के पास होती है। देश में अभी एसपीजी सुरक्षा सिर्फ मौजूदा प्रधानमंत्री को ही मिलती है। पहले एसपीजी सुरक्षा पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को भी मिलती थी, लेकिन मोदी सरकार ने कानून में संशोधन किया। इसमें प्रवधान किया गया कि सिर्फ मौजूदा प्रधानमंत्री को ही एसपीजी की सुरक्षा मिलेगी।