ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा

सातवें चरण का चुनावी रण : पीएम मोदी के खिलाफ 41 लोगों ने भरा पर्चा : 33 के नामांकन रद्द : जानिए.. प्रधानमंत्री के सामने कौन हैं वह 8 उम्मीदवार

28-May-2024 09:13 AM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव में देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी में सातवें चरण में वोटिंग होनी है। इस सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। पीएम मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में पसीना बहा रहे हैं।


वाराणसी की इस हॉट सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी, कांग्रेस से अजय राय, मायावती की बसपा से अतहर जमाल लारी, अपना दल (कमेरावादी) से गगन प्रकाश, राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी से पारस नाथ केशरी, युग तुलसी पार्टी से कोली शेट्टी शिवकुमार के अलावा संजय कुमार तिवारी और दिनेश कुमार यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।


इसके अलावा 41 में से 33 लोगों के नॉमिनेशन को रद्द कर दिया गया है। 33 लोगों के नामांकन रद्द होने के बाद इस सीट से अब महज 8 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने पहली बार वर्ष 2014 में इस सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और शानदार जीत दर्ज की थी। वर्ष 2014 में इस सीट से पीएम मोदी के खिलाफ कुल 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे, जिसमें से 19 निर्दलीय थे।


वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ 26 उम्मीदवार मैदान में थे। दूसरी बार भी वाराणसी की जनता ने नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया और दूसरी बार वह देश के प्रधानमंत्री बने। अब तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार के चुनाव में भी उनके खिलाफ 41 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था लेकिन उनमें से 33 लोगों के नामांकन अलग-अलग कारणों से रद्द कर दिए गए हैं।


इस हॉट सीट से पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस के अजय राय समेत 8 उम्मीदवार मैदान में हैं और अपनी जीत के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। कांग्रेस के अजय राय चौथी बार इस सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। 1 जून को आखिरी चरण में यहां वोटिंग होनी है। अब देखने वाली बात होगी कि जनता का आशीर्वाद किसे मिलता है।