ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

पीएम मोदी के जाते ही सियासत शुरू: तेजस्वी के समर्थन में उतरी JDU, मंत्री ने कहा.. जरूर मिलना चाहिए विशेष राज्य का दर्जा

13-Jul-2022 01:36 PM

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद बिहार की राजनीत एक बार फिर गर्म हो गई है। विशेष राज्य का के मुद्दे को लेकर सभी विपक्षी दल हमलावर बन गए हैं। आरजेडी के साथ साथ सभी विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री के बिना कोई घोषणा किए लौट जाने पर सवाल उठा रही हैं। एनडीए की सहयोगी जेडीयू ने भी विपक्ष की इस मांग का समर्थन किया है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से उठाया जा रहा है, सरकार को इस मांग पर विचार करना चाहिए।


बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि विशेष राज्य का दर्जा सरकार की पुरानी मांग है। बिहार विधान मंडल से इसको लेकर प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। उन्होंने कहा जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तभी से यह मांग केंद्र सरकार से की जा रही है।श्रवण कुमार ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिलने के बाद बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ते और विकास की गति और तेज होती। उन्होंने कहा कि केंद्र में चाहे जिसकी भी सरकार हो उसे बिहार की इस मांग पर अमल करना चाहिए।


वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री के समक्ष लोकनायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह मांग बहुत पहले से उठाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे और गरीबों की भलाई के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया। ऐसे में उन्हें भारतरत्न जरूर मिलना चाहिए।