मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Nov-2024 10:10 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। 13 नवंबर को पीएम मोदी दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही साथ अन्य योजनाओं की सौगात बिहार को देंगे हालांकि पीएम मोदी के दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दरभंगा एम्स के निर्माण में हुई देरी को लेकर हमला बोल दिया है।
तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “विकास कार्यों में BJP की सोच सीमित और छोटी है। उनकी सीमित सोच में राजनीति के अलावा और किसी के लिए जगह नहीं है। स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर भाजपाइयों से दूरदर्शिता की अपेक्षा करना बेकार है”।
उन्होंने लिखा कि, “जिस तरह दरभंगा AIIMS के लिए भाजपाई DMCH कैंपस पर ही अड़े थे, वह यह दर्शाता था कि उनके दिमाग में राजनीति के अलावा कुछ नहीं है। जो स्थल हमने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री रहते दरभंगा AIIMS के लिए सुझाया था उससे भविष्य के लिए भी विस्तारीकरण, उन्नतिकरण, सुव्यवस्थितिकरण, रोजगार सृजन के अनेक संभावनाओं के लिए स्वतः रास्ते खुलते हैं”।
तेजस्वी यादव आगे लिखते हैं, “अफ़सोस के साथ संतुष्टि है कि 6 वर्षों बाद केंद्र-राज्य में डबल इंजन सरकार रहने के बावजूद कल प्रधानमंत्री उसी स्थल पर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। संतुष्टि इसलिए भी है कि हमने 17 महीनों में 4-5 साल से उलझे विवाद एवं मुद्दे को सुलझाया तथा नया स्थल सुझाया। अब 4-5 साल बाद बिहारवासियों को इलाज की सुविधा मिलनी शुरू होगी। एक प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में डबल इंजन सरकार एक दशक लगाती है”।