ब्रेकिंग न्यूज़

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

PM मोदी के दौरे को लेकर स्पीकर ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

05-Jul-2022 05:33 PM

PATNA : आगामी 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचेंगे। पटना पहुंचने के बाद पीएम बिहार विधानमंडल परिसर में बने शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने किसी भी हाल में 9 जुलाई तक स्मृति स्तंभ का निर्माण कार्य पूरा कर लिए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को खास बनाने में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। स्पीकर ने कहा है कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लघु फ़िल्म भी दिखाई जाएगी, जिसकी तैयारी का निर्देश विधानसभा अध्यक्ष ने दिया है।


उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना तेजी से फैल रहा है। ऐसे में उन्होंने सभी कर्मियों को जल्द से जल्द कोविड टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही स्पीकर ने बारिश के मौसम को देखते हुए जलजमाव से निपटने की पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है। बता दें कि पीएम के कार्यक्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष आगामी 8 जुलाई को एक बार फिर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी समेत अन्य सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे।


बता दें कि पटना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री देवघर के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वे देवघर एयरपोर्ट और AIIMS का उद्घाटन करेंगे। देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसको लेकर झारखंड में भी जोरशोर से तैयारी चल रही है।