बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल
22-Apr-2024 02:29 PM
By First Bihar
DESK : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन पर निशाना साधा। अमित शाह ने कल पीएम मोदी के तरफ से कांग्रेस पार्टी को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है। शाह ने कहा है कि पीएम मोदी के पास 25 वर्षों का एजेंडा है। वहीं, अमित शाह ने रैली में नक्सलवाद का भी जिक्र किया है। इसके बाद अब एक बार फिर सियासी हलचल तेज है।
अमित शाह ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी सिर्फ इसलिए मिर्ची लग रही है क्योंकि पीएम मोदी ने कल कांग्रेस के घोषणापत्र का जिक्र किया, जिसमें लिखा गया है कि सभी की संपत्ति का सर्वेक्षण किया जाएगा। पीएम मोदी ने कल कहा था कि सर्वेक्षण क्यों करना है? आज पूरी कांग्रेस पार्टी इस पर पीएम मोदी से सवाल कर रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उनके घोषणापत्र में सर्वे की बात है या नहीं? पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, आदिवासियों और दलितों का नहीं। "
इसके अलावा शाह ने कहा कि अमित शाह ने कहा,"पीएम मोदी ने आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म किया। 250 लोग सरेंडर हुए और मोदी जी ने देशभर से नक्सलवाद को खत्म कर दिया। नक्सलवाद की वजह से आदिवासियों के घर में बिजली नहीं पहुंच रही। बचे नक्सली सरेंडर कर दो वरना लड़ाई का परिणाम आप जानते हो।"
उधर, शाह ने स्वास्थ्य को लेकर कहा कि पीएम मोदी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया है। अब आगे के लिए मोदी जी की गारंटी है कि 70 वर्ष से अधिक के आयु वाले बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगा। 7 अप्रैल, 2024 को हम सबने अपने जीवन का अनुपम दृश्य देखा। 500 वर्षों से टेंट में बैठे रामलला ने अपना जन्मदिन भव्य मंदिर में मनाया, जहां उनका सूर्यतिलक किया गया।