ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / news / PM मोदी के बयान पर ललन सिंह का पलटवार, कहा- स्वतंत्रता में उनका...

PM मोदी के बयान पर ललन सिंह का पलटवार, कहा- स्वतंत्रता में उनका योगदान क्या है?

15-Aug-2022 01:53 PM

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद, परिवारवाद वाले बयान का अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुहतोड़ जवाब दे दिया है। पीएम मोदी ने 76वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश के नाम संबोधन किया, जिसमें उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उनके बयान पर अब ललन सिंह ने पलटवार कर दिया है। 



दरअसल, देश के नाम संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद, परिवारवाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए विरोधियों को घेरे में ले लिया, जिसका जवाब अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दिया है। ललन सिंह ने कहा कि जो लोग यह बात कर रहे हैं, उनसे जरा पूछिए कि स्वतंत्रता में उनका योगदान क्या है ? यह देश सभी लोगों का है और देश में आपसी भाईचारे बनाए रखना चाहिए। 




ललन सिंह ने कहा कि आज देश 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। सभी लोगों को दलगत भावना से ऊपर उठकर स्वतंत्रता दिवस मनाना चहिये। आपको बता दें, पीएम मोदी ने कहा था कि आज भ्रष्टाचार करने वालों का महिमांडन किया जाता है। अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बयान पर पलटवार कर पीएम मोदी को सीधा जवाब दिया है।