ब्रेकिंग न्यूज़

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर

Home / news / PM मोदी के आने से परेशान हो गई कांग्रेस, वह तो बिहार की...

PM मोदी के आने से परेशान हो गई कांग्रेस, वह तो बिहार की जनता के मन में बसते हैं

20-Oct-2020 04:13 PM

PATNA: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर घोटाले को लेकर फाइल जलाने का आरोप लगाया और बताया कि पैकेज के नाम पर बीजेपी ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है. इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया और कहां कि कांग्रेस के शासन काल से अधिक एनडीए की सरकार में बिहार में विकास हुआ है. 

शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने जो बातें कही है. उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में डर साफ झलकता. अभी तो प्रधानमंत्री के आने की घोषणा हुई है. पीएम मोदी के आने की घोषणा से ही कांग्रेस घबरा गई है. कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करती थी. लेकिन अब उनको सीता जी याद आ रही है. कांग्रेस ने अपने वकील को कोर्ट में भेजा और 75 साल तक उलझाकर मामले को रखा. 

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी धारा 370 के नाम पर तो कभी राम मंदिर, अयोध्या के नाम पर, कभी अर्बन नक्सल को आगे बढ़ाने के नाम पर चुनाव लड़ रही है. इस चुनाव में महागठबंधन की ओर से बड़ी-बड़ी बातें हो रही है. बिहार में राजद के साथ कांग्रेस का हाथ है जो नाकामी का प्रतीक है. शाहनवाज ने कहा कि बीजेपी विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने विकास किया है. एनडीए बिहार का विकास कर रही है. पीएम मोदी बिहार की जनता के मन में बसते हैं. बिहार के लोग भी नरेंद्र मोदी से प्यार करते हैं और पीएम को लोकसभा के चुनाव में भी 40 में से 39 सीट देख कर यह संदेश दिया था.