ब्रेकिंग न्यूज़

सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Home / news / पीएम मोदी आज पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, बीजेपी मुख्यालय में कर्मचारियों का...

पीएम मोदी आज पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, बीजेपी मुख्यालय में कर्मचारियों का जानेंगे हाल

18-Jul-2024 07:28 AM

By First Bihar

DELHI: केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ ही बीजेपी मुख्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों से भी मिलेंगे और उनका हाल जानेंगे।


दरअसल, तमाम तरह की राजनीतिक गतिविधियों के बीच पीएम मोदी आज फिर से पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। बीजेपी मुख्यालय में लंबे समय से काम कर रहे कर्मियों का भी पीएम मोदी हाल पूछेंगे। गुरुवार की शाम पीएम पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे और कार्यालय की रोजमर्रा की गतिविधियों की जानकारी लेंगे।


लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने तीसरी बार जीत के लिए उनका आभार जताया था हालांकि इस दौरान उनकी मुलाकात बीजेपी मुख्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं हो सकी थी। 


जिन लोगों से मुलाकात नहीं हो सकी थी पीएम मोदी आज उन सभी लोगों से मुख्यालय पहुंचकर मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे।सरकार बनाने के बाद पीएम मोदी की कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों से यह पहली मुलाकात होगी। इसको लेकर बीजेपी मुख्यालय में तैनात कर्मियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।