ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / मन की बात में स्टोरी टेलिंग की चर्चा कर रहे PM मोदी, कहानियों...

मन की बात में स्टोरी टेलिंग की चर्चा कर रहे PM मोदी, कहानियों का जीवन में महत्व

27-Sep-2020 11:10 AM

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में स्टोरी टेलिंग की चर्चा कर रहे हैं. कहानियों को सुनना और सुनाना हमारे जीवन में कितना महत्व रखता है पीएम मोदी इस पर आज चर्चा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने पहली बार इस मसले को बड़ा प्लेटफार्म दिया है.



 पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोरोना का काल से इसकी शुरुआत की है. पीएम मोदी ने कहा है कि कोरोना का काल में दुनिया अनेक तरह के परिवर्तनों से गुजर रही है. आज जब 2 गज की दूरी एक अनिवार्य जरूरत बन गई है तो इस संकट के काल में परिवारों और सदस्यों को आपस में जोड़े रखने के लिए नए प्रयास करने की जरूरत है.


पीएम मोदी ने हर परिवार में कोई-न-कोई बुजुर्ग, बड़े व्यक्ति परिवार के, कहानियां सुनाया करते थे और घर में नई प्रेरणा, नई ऊर्जा भर देते हैं. कहानियां, लोगों के रचनात्मक और संवेदनशील पक्ष को सामने लाती हैं, उसे प्रकट करती हैं. कहानी की ताकत को महसूस करना हो तो जब कोई मां अपने छोटे बच्चे को सुलाने के लिए या फिर उसे खाना खिलाने के लिए कहानी सुना रही होती हैं. मैं अपने जीवन में बहुत लम्बे अरसे तक एक परिव्राजक के रूप में रहा. घुमंत ही मेरी जिंदगी थी. हर दिन नया गांव, नए लोग, नए परिवार. भारत में कहानी कहने की, या कहें किस्सा-कोई की, एक समृद्ध परंपरा रही है. हमारे यहां कथा की परंपरा रही है. ये धार्मिक कहानियां कहने की प्राचीन पद्धति है.