ब्रेकिंग न्यूज़

Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़

Home / news / पीएम मोदी कल देंगे अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, रेलवे ने जारी किया...

पीएम मोदी कल देंगे अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. रूट और टाइम टेबल

29-Dec-2023 04:55 PM

By First Bihar

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शनिवार को बिहार को बड़ी सौगात देंगे। 30 दिसंबर को पीएम मोदी देश की पहली दो अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पुल-पुश तकनीक की इन दो ट्रेनों में से एक का परिचालन दरभंगा से आनंद विहार के बीच होगा जबकि दूसरी ट्रेन मालदा टाउन-बेंगलुरु के बीच चलेगी। रेलवे की तरफ से दरभंगा से आनंद विहार जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी कर दिया है।


अमृत भारत एक्सप्रेस अधिकतम 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और वंदे भारत ट्रेनें फिलहाल इसी रफ्तार से चलाई जाती हैं। अमृत भारत ट्रेन केसरिया रंग की है और इंजन वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। दिल्ली से दरभंगा तक का सफर तय करने में लगने वाले समय में एक से दो घंटे घट जाएंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस को आम लोगों की ट्रेन कहा जा रहा है।


दरभंगा से खुलने के बाद यह ट्रेन कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला और अलीगढ़ होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। इस्ट सेेंट्रल रेलवे के हाजीपुर रेल मंडल की तरफ से इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।


news image