ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / PM मोदी कल 50 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, तंज कसते हुए...

PM मोदी कल 50 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, तंज कसते हुए लालू बोले...हमलोगों का नकल कर रहे हैं करते रहें

29-Nov-2023 06:41 PM

By First Bihar

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार की शाम दिल्ली से पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट पर उनके समर्थक पहले से मौजूद थे। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लालू ने मीडिया से भी बातचीत की। पटना पहुंचते ही राजद सुप्रीमो ने पीएम मोदी पर हमला बोला। पीएम मोदी द्वारा नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर लालू ने तंज कसा।  


उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजूदरों को काफी मशक्कत के बाद 17वें दिन मंगलवार को सुरक्षित निकाला गया। मजदूरों के सुरक्षित सुरंग से बाहर निकाले जाने का क्रेडिट पीएम मोदी को दिया जा रहा है। इस पर लालू ने कहा कि जो लोग इतना दिन के बाद निकला है विदेश से कहां-कहां से लोग इन मजदूरों को निकालने के लिए पहुंचे थे इसमें मोदी का क्या रोल है। टेक्निकल टीम ने सभी मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाला है जो खुशी की बात है। 


कल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वें रोजगार मेले में 50 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। अभी तक 10 रोजगार मेले लग चुके हैं। दिसंबर तक दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक साढ़े छह लाख नियुक्ति पत्र बांटा जा चुका है। शेष तीन लाख नियुक्ति पत्र दिसंबर तक दिये जाएंगे। पीएम मोदी के नियुक्ति पत्र बांटने पर लालू ने कहा कि हमलोगों का नकल कर रहे हैं करते रहें। 


देश के 5 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव हो चुके हैं जबकि कल 30 नवंबर को तेलंगाना में चुनाव होने हैं। 3 दिसंबर को सभी राज्यों में वोटों की गिनती होगी। जिस पर तमाम दलों की नजर बनी हुई है। सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।


3 दिसंबर को 5 राज्यों के आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जब दिल्ली में मीडिया ने बात की तब उन्होंने दावा किया कि सब जगह पर हमलोग जीतेंगे। उन्होंने कहा कि सब जगह का अच्छा रिपोर्ट आएगा। 


लालू ने कहा कि अब मोदी का खेला खत्म है। ई लोग फालतू का बात करता है। नीतीश कुमार का कोई मुकाबला नहीं है। वही दिल्ली से पटना लौटने के बाद भी उन्होंने कहा कि जनता के फैसले का इंतजार है भाजपा अब वापस नहीं आने वाली है।