Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
28-May-2024 11:33 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी को इंटरव्यू दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी दल के नेताओं द्वारा उनके खिलाफ किए जा रहे हमलों पर पीएम मोदी ने कहा कि किसी ने मुझे मौत का सौदागर कहा तो किसी ने गंदी नाली का कीड़ा कहा। पिछले 24 सालों से ऐसे दुर्व्यवहार सहने के बाद गाली प्रूफ बन गया हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि संसद में हमारे एक साथी ने हिसाब लगाया तो 101 गालियां गिनाई थीं। चाहे चुनाव हो या न हो, ये लोग मानते हैं कि गालियां देने का हक उनका ही है और वे इतने हताश-निराश हैं कि गालियां देना उनका स्वभाव बन चुका है। इस दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव और मुसलमानों के लिए ओबीसी कोटा पर कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश और उसको लेकर हुई सियासत पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वोट बैंक के लिए लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है। कांग्रेस के सांसद कहते थे कि आप आरक्षण मिटा देना चाहते हैं। लेकिन मेरे सामने आया, जो इतने बड़े हितैशी अपने आप को दलितों का और आदिवासियों का नेता कहते हैं, वे उनके घोर दुश्मन हैं। इन्होंने रातों-रात शिक्षण संस्थानों को अल्पसंख्यक संस्थान बना डाला। यूनिवर्सिटी को भी अल्पसंख्यक का दर्जा दे दिया और आरक्षण के अधिकार को छीन लिया गया। इन लोगों ने संविधान की पीठ में छुरा घोंपा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र को देखते ही मैंने कहा था कि इसमें मुस्लिम लीग की छवि दिख रही है। पहले इन्होंने जवाब नहीं दिया। इन्होंने खेलों में अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की बात कही। ऐसे में देश के युवा फिर कहां जाएंगे। ये लोग टेंडर में भी अल्पसंख्यकों को आरक्षण देंगे। यानी किसी ब्रिज का टेंडर निकलेगा तो उसमें भी आरक्षण देंगे। मौजूदा समय में व्यवस्था है कि टेंडर में कंप्टीशन होता है और जो आगे निकलता है, उसे ही टेंडर मिलता है। लेकिन धर्म के आधार पर टेंडर दे देंगे और ब्रिज गिर जाता है तो यह बहुत बड़ा खतरा होगा।