Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
27-May-2024 11:29 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से कहा है कि प्रधानमंत्री जी को अपना ज्ञानवर्धन करना चाहिए। उनको आरक्षण, मंडल कमीशन और संविधान को लेकर लोगों के बीच भ्रम नहीं फैलाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मुद्दों को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है साथ ही साथ यह भी बताया है कि 1 जून की बैठक में मुद्दा क्या होगा ?
तेजस्वी यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सही जानकारी मिले और उनके ज्ञान में इजाफा हो उनका ज्ञानवर्धन हो इसके लिए फेक्ट के साथ आज अपनी बातों को रखें हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम प्रधानमंत्री को खुला पत्र लिखें हैं और ट्वीट कर सच बताने की कोशिश की है कि सच क्या है ताकि उनका ज्ञानवर्धन हो सके।
वहीं, राहुल गांधी के आगमन को लेकर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा अच्छी बात है वह आ रहे हैं उनके आगमन की तैयारी है और हमेशा तैयारी रहती है। मुझे तो यही करना है कि भाजपा हर चरणों का चुनाव हार रही है और हम लोग अच्छी मार्जिन के साथ चुनाव जीत रहे हैं। इस बार इंडी एलायंस की सरकार बनने जा रही है।
वहीं, पीएम मोदी की चुनावी जनसभा के बातों पर यादव ने कहा कि उनके पास क्यों होता है फिजूल की बातें करते रहते हैं इसलिए अब कोई उनकी बात सुनना नहीं चाहता। हम लोग मुद्दे की बात करते हैं और हम लोगों के साथ लोगों का समर्थन मिल रहा है। जनता हमारे साथ है और इस बार देश समेत बिहार से भाजपा का सफाया हो जाएगा। जनता को मालूम है कि सच क्या है?
उधर, सातवें चरण के चुनाव के दिन विपक्षी गठबंधन की बैठक को लेकर तेजस्वी भी ने कहा कि बैठक हो रही है और हम वहां जा रहे हैं वहां जाकर बात करेंगे कई मुद्दों पर बातचीत करनी है। यह बैठक एक जून को तय किया गया है और इसमें सब लोग साथ रहेंगे और बातचीत करेंगे तमाम तरह की बातें होगी और जो कुछ तय होगा वह आपको बताया जाएगा।