ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला

पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा, बोले- उनके मेनिफेस्टो में मुस्लिम लीग की छाप

06-Apr-2024 05:53 PM

By First Bihar

DESK : राजस्थान के अजमेर में शनिवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से जारी किए गए घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि आजादी के वक्त मुस्लिम लीग की जो सोच थी, उसकी झलक कांग्रेस के चुनावी मेनिफेस्टो में दिख रही है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो सिद्धांत बचा है और न ही कोई नीति। उनके घोषणा पत्र को देखने से लगता है कि कांग्रेस देश को पिछली शताब्दी में धकेलने का एजेंडा लेकर आई है। क्या हमलोग देश को पिछली शताब्दी में धकेलने देंगे? देश के इतिहास में कभी-कभी ही ऐसे मौके आते हैं जब देश के लोगों का एक फैसला अगले सैकड़ों वर्षों का भविष्य तय करता है। आने वाला चुनाव ऐसा ही एक अवसर है।


उन्होंने कहा कि कई दशकों तक हमारे देश में जोड़तोड़ वाली सरकारें चलीं। गठबंधन की मजबूरियां और अपने स्वार्थ के चक्कर में देश का हित पीछे रह गया। कांग्रेस के समय में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का जीना मुश्किल था। हर दिन घोटालों और आतंकी हमलों की खबरें अखबारों की सुर्खियां बनती थीं। लेकिन 2014 में देश में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हुई।