BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
14-May-2021 09:52 AM
DESK: आज देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी सुरक्षित तरीके से ईद मना रहे हैं। ईद के इस मौके पर सभी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। वही पीएम नरेंद्र मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी देश और प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी।
लालू ने कहा कि "आप तमाम लोगों को तहेदिल से ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देता हूँ। रमज़ान के मुक़द्दस महीने की इबादतों से हमें सबक़ लेते हुए समाजी भाईचारा,मुहब्बत,अमन और शफ़क़त के पैग़ाम का झंडा बुलंद करना चाहिए। ख़ुदा से मेरी दुआ है कि कोरोना के क़हर को हमेशा के लिए ख़त्म कर दें।
आप तमाम लोगों को तहेदिल से ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देता हूँ।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 13, 2021
रमज़ान के मुक़द्दस महीने की इबादतों से हमें सबक़ लेते हुए समाजी भाईचारा,मुहब्बत,अमन और शफ़क़त के पैग़ाम का झंडा बुलंद करना चाहिए। ख़ुदा से मेरी दुआ है कि कोरोना के क़हर को हमेशा के लिए ख़त्म कर दें। #EidMubarak pic.twitter.com/UuKOoD5JQS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामानाएं दी और देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं. सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं. हम एकसाथ मिलकर वैश्विक महामारी को दूर कर सकते हैं और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं. ईद मुबारक!"
दो अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, "सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं. शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे. भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं."
Best wishes on the auspicious occasion of Eid-ul-Fitr. Praying for everyone’s good health and well-being. Powered by our collective efforts, may we overcome the global pandemic and work towards furthering human welfare.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2021
Eid Mubarak!
सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2021
भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2021
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी। ट्विटर पर सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा सभी लोगों पर अपनी रहमतों की रारिश करें और सबों का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से भरा रहे। कोरोना संक्रमण के कारण सब लोग घर के अंदर ही इबादत करें।
ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 13, 2021
खुदा सभी लोगों पर अपनी रहमतों की बारिश करें और सबों का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से भरा रहे।
कोरोना संक्रमण के कारण सब लोग घर के अंदर ही इबादत करें।