Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
17-May-2024 06:17 PM
By First Bihar
PATNA : पटना में रोड शो करने के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी आगामी 20 मई को पटना में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 21 मई को दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वह सीवान और महाराजगंज में गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आगामी 19 मई को बेतिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
बीजेपी नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 20 मई की रात पटना पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिवंगत सुशील कुमार मोदी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देंगे। फिर वे सीवान और महाराजगंज में चुनावी रैली करने के लिए रवाना हो जाएंगे।
पीएम मोदी का लोकसभा चुनाव के दौरान यह सातवां बिहार दौरा होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री बीते 12 मई को पटना पहुंचे थे और यहां रोड शो किया था। इसके बाद उन्होंने हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी सभा को संबोधित किया था। 21 मई को पीएम मोदी सीवान में जेडीयू की विजय लक्ष्मी कुशवाहा और महाराजगंज में पार्टी प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के लिए भी वोट मांगेंगे। वहीं दूसरी चुनावी जनसभा में पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राधामोहन सिंह के लिए भी वोट की अपील करेंगे।
उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे से पहले शाह बेतिया पहुंचेंगे। जहां वह पार्टी प्रत्याशी संजय जायसवाल के लिए वोट मांगेंगे। बेतिया के रमणा मैदान में शाह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी और अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।