ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / अपने कैबिनेट मंत्रियों पर गुस्से में हैं पीएम मोदी, शीतकालीन सत्र के दौरान...

अपने कैबिनेट मंत्रियों पर गुस्से में हैं पीएम मोदी, शीतकालीन सत्र के दौरान सदन से गायब रहने से नाराज

22-Nov-2019 06:26 AM

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ही कैबिनेट मंत्रियों से नाराज हैं। पीएम मोदी की नाराजगी शीतकालीन सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्रियों की गैर हाजिरी को लेकर है। संसद में प्रदूषण जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा के दौरान लोकसभा में सांसदों की संख्या 20 फ़ीसदी से भी कम थी। पीएम मोदी ने इस बात को लेकर चिंता जताई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में संसद के प्रश्नोत्तर काल में कैबिनेट मंत्रियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में नाराजगी जताते हुए मंत्रियों को शीतकालीन सत्र में मुस्तैद रहने को कहा है। दरअसल पीएम मोदी को यह जानकारी मिली थी कि प्रश्नोत्तर काल में कई मंत्री गैरहाजिर थे। 

यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों पर नाराजगी दिखाई हो। पीएम मोदी पहले भी अपने मंत्रियों की क्लास लगा चुके हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने संसद के महत्व और सदन में विधायी कामकाज को लेकर अपने मंत्रियों को सबक दिया है।