ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें

पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला हुआ गिरफ्तार

29-Aug-2022 09:30 PM

SAHEBGANJ: हिंदू धर्म की आस्था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह एवं योगी आदित्यनाथ के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट करने के एक मामले में राजमहल पुलिस ने सोमवार को आरोपी मोहम्मद नवाब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजमहल थाना क्षेत्र के महाजन टोली का रहने वाला है। 


मामला सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री व  गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज जिला के संगठन प्रभारी कालीचरण मंडल ने 19 अगस्त को राजमहल थाना में  शिकायत दर्ज करायी थी। 


थाने में दिए आवेदन में कालीचरण मंडल ने कहा था कि मो० नवाब  ने 19 अगस्त एवं 21 अगस्त को हिंदू धर्म के खिलाफ एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था।


जिसमें कहा गया था कि ये सभी इस्लाम धर्म कबूल कर लें। वीडियो वायरल होने के बाद थाने में शिकायत दर्ज की गयी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।