ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार

Home / news / PM मोदी आज 901 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन, चुनाव से...

PM मोदी आज 901 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन, चुनाव से पहले बिहार को फिर देंगे सौगात

13-Sep-2020 08:34 AM

PATNA: बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. लेकिन उससे पहले  पीएम मोदी कई सौगात दे रहे हैं. एक बार फिर पीएम आज 901 करोड़ रुपए की कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. 

इन परियोजनाओं में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन परियोजना का दुर्गापुर-बांका खंड तक विस्तार और दो एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल द्वारा निर्मित 193 किलोमीटर लंबी दुर्गापुर-बांका पाइपलाइन खंड, पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन विस्तार परियोजना का एक हिस्सा है. इसकी लंबाई 634 किलोमीटर है. ये पाइप लाइन पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड से गुजरती है.

बांका और हरसिद्धि में बांटलिंग प्लांट का उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी बांका में इंडियन ऑयल का एलपीजी बॉटलिंग प्लांट उद्घाटन करेंगे. यह प्लांट करीब 131.75 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है. 1800 एमटी की एलपीजी भंडारण क्षमता और प्रति दिन 40,000 सिलेंडर की बॉटलिंग क्षमता का है. इससे बिहार के साथ-साथ झारखंड के कई जिलों को लाभ मिलेगा. पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में भी एचपीसीएल के 120 टीएमटीपीए एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का निर्माण का उद्घाटन करेंगे. इसका निर्माण 136.4 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है. इन बड़े परियोजनाओं के अलावे कई और योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि तीन दिन पहले भी पीएम ने कई योजनाओं की सौगात बिहार को दी थी.