ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / PM की सुरक्षा में फिर चूक: रोड शो के दौरान सुरक्षा...

PM की सुरक्षा में फिर चूक: रोड शो के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ते ही पुलिस ने युवक को दबोचा, पीएम मोदी की तरफ दौड़ रहा था शख्स

25-Mar-2023 08:05 PM

By First Bihar

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध का मामला एक बार फिर कर्नाटक में देखने को मिला। जहां दावणगेरे में रोड शो के दौरान एक शख्स पीएम मोदी की तरफ दौड़ने लगा। जिसे सुरक्षा कर्मियों ने दबोच लिया और आगे बढ़ने से रोका। तीन महीने में कर्नाटक में यह दूसरी घटना है जिसमें पीएम की सुरक्षा में सेंध लगी है। पीएम की सुरक्षा में गड़बड़ी से हड़कंप मचा हुआ है। 


बेंगलुरु में BJP की विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो किया। रोड शो के दौरान पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर पीएम मोदी की तरफ बढ़ने लगा। तभी सुरक्षा कर्मियों की निगाह युवक पर गई और पुलिस कर्मियों ने युवक को दबोच लिया। फिलहाल हिरासत में लिये गये युवक से पूछताछ की जा रही है। 


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का यह दूसरा मामला है। दो महीने पहले ही कर्नाटक के हुबली में युवा महोत्सव के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी। तब उस वक्त एक युवक दौड़ता हुआ पीएम की गाड़ी तब पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिस करने लगा। युवक को ऐसा करते देख सुरक्षा बलों ने युवक को पकड़ लिया था।


पीएम मोदी की सुरक्षा में सेध का मामला कर्नाटक में आज दूसरी बार सामने आया है। पीएम की सुरक्षा में सेध मामले का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक पीएम मोदी की रोड शो में शामिल होने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।