ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
26-May-2024 11:51 AM
By First Bihar
SASARAM : बिहार के डेहरी में दमकल की गाड़ी और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दमकल कर्मी की मौत हो गई। दमकल कर्मी पीएम मोदी की सभा में ड्यूटी करने के बाद गाड़ी लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दमकल कर्मी हादसे का शिकार हो गया। यह घटना डेहरी इलाके के कोल डिपो के समीप की है।
मिली जानकारी के मुताबिक दमकल कर्मी देवेंद्र पासवान शनिवार की देर शाम काराकाट के सुअरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा समाप्त होने के बाद गाड़ी लेकर डेहरी पुलिस केंद्र लौट रहा था। इसी दौरान दमकल की गाड़ी में कुछ खराबी आ गई। तभी देवेंद्र पासवान गाड़ी से उतरकर उसे देख रहा था कि इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।
वहीं, घटना की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आनन-फानन में दमकल कर्मी को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान देवेंद्र पासवान की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक कैमूर जिला के सोनहन थाना के सेमरा गांव का निवासी था।
उधर, इस घटना को लेकर सासाराम के फायर ऑफिसर नवल किशोर सिंह ने कहा कि "सुअरा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की सभा को लेकर ड्यूटी में लगाया गया था। सभा की समाप्ति के बाद वाटर टैंकर वाहन को लेकर लौट रहा था कि इसी बीच कोयला डिपो के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दमकल कर्मी की मौत हो गई है।