लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
12-Jul-2021 10:07 AM
PATNA : राजधानी पटना के कदमकुआं थाना इलाके से दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिनके ऊपर पीएम केयर फंड के नाम पर ठगी करने का आरोप है. दिल्ली से बिहार आई पुलिस की एक स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की और मुसल्लहपुर दोनों शातिर बदमाशों को धर दबोचा. दोनों के पास से कुछ अहम डाक्यूमेंट्स मिले हैं. दो अन्य लोगों का लोकेशन बिहार के दूसरे जिले में मिला है. इनके साथियों की भी तलाश जारी है. पुलिस टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.
दिल्ली पुलिस की टीम पटना से पकड़े गए दोनों शातिर बदमाशों से पूछताछ कर रही है. पीरबहोर थानेदार शबीउल हक ने बताया कि पकड़े गये शातिरों द्वारा पीएम केयर फंड के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर कई लोगों से ठगी की गई है. इसकी जांच दिल्ली पुलिस की साइबर सेल कर रही है. दिल्ली पुलिस ठगी के मामले में आई है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
जानकारी मिली है कि जांच के दौरान ही दो संदिग्धों का लोकेशन कदमकुआं में मिला था. कदमकुआं क्षेत्र का मामला होने के बावजूद वह पीरबहोर थाना पुलिस के साथ छापेमारी करने गए थे. पुलिस मुसल्लहपुर से राकेश कुमार और पटना सिटी से समीम खान को उठा ली. समीम मूल रूप से बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है.