ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / news / पीएम बनने से पहले बिहार की चिंता कर लें नीतीश, गिरिराज बोले.. बाढ़...

पीएम बनने से पहले बिहार की चिंता कर लें नीतीश, गिरिराज बोले.. बाढ़ से बेहाल जनता को कौन देखेगा?

03-Sep-2022 12:20 PM

BEGUSARAI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिशन 2024 के लिए एक तरफ जनता दल यूनाइटेड के नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा कर रहे हैं. 2024 में विपक्षी एकजुटता को लेकर रणनीति बनाई जा रही है. वहीं दूसरी तरफ बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं. बाढ़ प्रभावित लोगों की तकलीफ जानने के लिए केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह आज वोट पर सवार होकर निकले. गिरिराज सिंह बेगूसराय के दौरे पर हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है.



केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता की चिंता नहीं है. बाढ़ से लोग बेहाल हैं और नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने की होड़ में लगे हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बन चुके हैं यह मान लिया जाए, लेकिन उन्हें बिहार की जनता की चिंता भी होनी चाहिए. लोगों को आज हफ्ते भर से बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है और इसके बावजूद कोई सरकारी मदद उन तक नहीं पहुंची है.



 गिरिराज सिंह ने सरकार से किसानों को राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर सारे पैरामीटर के अनुसार उनको राशि दे। साथ ही गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार से हर किसान को 25-25 हजार रूपए देने की मांग की।