ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / BIHAR NEWS : प्लेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई घंटो से...

BIHAR NEWS : प्लेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई घंटो से आग बुझाने में जुटी अग्निश्मन की टीम

07-Dec-2024 11:25 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR :  बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। जहां एक प्लेट फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया हैं। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के दिघरा का बताया जा रहा है। जहां एक प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसके बाद लगातार अग्निश्मन की कई गाड़ियाँ आग बुझाने में जुटी हुई हैं। कई घंटो की मशक़्क़त के बाद भी अबतक आग पर काबू नहीं पाया जा सका हैं।


बताया जा रहा हैं कि देर रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हैं। यह घटना दिघरा NH से सटे सिद्दी विनायक प्लेट फैक्ट्री कि बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन की कई गाड़ियाँ आग बुझाने में जुटी हुई हैं। वही अग्निश्मन के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। आग पर काबू पाने के लिए अग्निश्मन की गाड़ियों के अलावा जेसीबी भी मंगाए गये हैं। भीषण अगलगी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया हैं। रेजीडेंसीयल इलाका होने से लोग काफी डरे हुए हैं।


वहीं अगलगी की इस घटना को लेकर अग्निश्मन विभाग के प्रभारी डीएसपी प्रेमचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही हैं, लेकिन इस घटना के पीछे फैक्ट्री संचालक की लापरवाही दिख रही हैं। इस फैक्ट्री में अग्निश्मन से जुड़ी ऑडिट नहीं करवाई गई, न ही किसी तरह का आदेश लिया गया, बिना NOC के रेसीडेंसियल इलाके में बिना सुरक्षा के फैक्ट्री चलाई जा रही हैं।